राज्य की कृषक नीति की आलोचना
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : जिले के किरमिरा ब्लाक में कांग्रेस की ओर से एक विशाल कि
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
जिले के किरमिरा ब्लाक में कांग्रेस की ओर से एक विशाल किसान समावेश में प्रदेश कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष अमय पटनायक ने राज्य सरकार की कृषक नीति को जमकर कोसा। उन्होंने राज्य सरकार को सीधे चेतावनी दी कि अगर इस महीने के अंत तक किसानों को उनकी बीमा राशि और सब्सिडी प्रदान नहीं किया गया तो राज्य के किसान विधानसभा के समक्ष आंदोलन करेंगे।
जिला खेत किसान मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन्नाथ जेना ने इस अवसर पर कहा कि राज्य के 30 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी लाभवान्वित हो रहे हैं। राज्य के 70 प्रतिशत किसान व आम लोगों का शोषण किया जा रहा है। समावेश में झारसुगुड़ा विधायक नवकिशोर दास ने बीजद की जनसंपर्क यात्रा को एक दिखावा बताते हुए इसे पूर्ण रूप से विफल बताया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मकरध्वज नायक की अध्यक्षता में आयोजित किसान समावेश में अन्य लोगों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय अग्रवाल, राज्य कृषक सेल के महासचिव राजेंद्र प्रसाद मिश्र, ब्लाक कृषक सेल के अध्यक्ष राधेश्याम पटेल, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी दंडपाट, ब्लाक अध्यक्षा निलमी किसान आदि ने भी अपने विचार रखे। समावेश में उपस्थित किसानों ने हस्ताक्षरित आठ सूत्री मांगपत्र बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को भेजा।
-------
किसानों की प्रमुख मांगे
- मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 100 रुपये बोनस दिया जाय।
- किसान को कृषि बीमा प्रदान किया जाय।
- धान की सहायक मूल्य 2500 तक बढ़ाई जाय।
- वयोवृद्ध किसानों को 3000 रुपये बोनस दिया जाय।
- किसानों को निश्शुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाय।
- सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाय।
- किसानों का अधिक से अधिक धान का खरीदा जाय।
- खेती वाली जमीन पर जल संचन की सुचारू व्यवस्था हो।