Move to Jagran APP

भाजपा ने की नगरपाल के बर्खास्तगी की मांग

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : भाजपा ने बेलपहाड़ नगरपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उ

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)
भाजपा ने की नगरपाल के बर्खास्तगी की मांग
भाजपा ने की नगरपाल के बर्खास्तगी की मांग

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : भाजपा ने बेलपहाड़ नगरपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके बर्खास्तगी की मांग की है।

loksabha election banner

इस संबंध में बेलपहाड़ धर्मशाला में शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें कहा गया कि भ्रष्टाचार में लिप्त तथा महिलाओं के साथ दु‌र्व्यवहार करने के आरोपी बेलपहाड़ नगरपाल परशुराम साहू को अविलंब हटाया जाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि 20 मार्च को एक महिला से दु‌र्व्यवहार करने वाले नगरपाल को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पार्टी के बेलपहाड़ मंडल अध्यक्ष तपनकांत जेना की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष संजय ¨सह, महासचिव विकास अग्रवाल, रमेश साहू, धर्मेंद्र ¨सह, पार्षद देवेंद्र प्रधान, सुनीता सरकार, रश्मिरंजन महंती व राजेश पशायत सहित अन्य भी उपस्थित थे। इस दौरान पीड़ित महिला भी उपस्थित थी। उसने कहा कि साहू को अपने पद पर बने रहने का नैतिक आधार नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.