पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
भाजपा प्रखंड समिति के सदस्यों ने रविवार को खतपाल गांव के मोहनघुटु टोला में जाक
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 02:48 AM (IST)
डुमरिया : भाजपा प्रखंड समिति के सदस्यों ने रविवार को खतपाल गांव के मोहनघुटु टोला में जाकर पीडि़त परिवार के सदस्यों को सहायता प्रदान की। पिछले सप्ताह इस परिवार के एक सदस्य की हत्या हो गई थी। प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पंडा के नेतृत्व में बीस सूत्री अध्यक्ष बसंत मदीना, विशु माझी, किशोर गिरी, समरन पातर, तापस कुमार साव, राम चंद्र गोप व सुकेन भकत ने पीड़ित परिवार के घर जाकर क्रियाकर्म के लिए मदद दी। दिलीप पंडा ने बताया कि घटना में घायल 14 वर्षीय राजेश महाकुड़ के इलाज का बिल लगभग 60 हजार रुपये को सांसद विद्युत वरण महतो ने माफ करवाया। राजेश महाकुड़ छह जुलाई से टीएमएच में भर्ती था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें