लखनपुर विस्थापितों का संगठन गठित
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : गुरुवार को नवगठित आंचलिक विस्थापित एवं पुनर्वास संग्राम समिति, लखनपु
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
गुरुवार को नवगठित आंचलिक विस्थापित एवं पुनर्वास संग्राम समिति, लखनपुर के अध्यक्ष तथा सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने लखनपुर ब्लाक के उबुड़ा गांव पहुंचकर न सिर्फ विस्थापितों की सुध ली वरन अपने हक के लिए लड़ाई के लिए विस्थापितों द्वारा एक नया संगठन बनाने की आवश्यकता बताई। तदुपरांत लखनपुर के जिला परिषद जोन संख्या तीन के दस गांवों के निवासियों ने मिलकर आंचलिक विस्थापित एवं पुनर्वास संग्राम सतित लखनपुर नाम से एक नये संगठन का गठन करते सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। संगठन में सुनील ओराम अध्यक्ष, जीवन प्रधान को उपाध्यक्ष, घनश्याम बारिक को सचिव, राम प्रधान को सह-सचिव तथा रोहित विस्वाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर त्रिलोचन प्रधान, भवानी शंकर भोई, श्रीकांत बाग, गौरचंद्र सा, राजकुमार ओराम तथा नीलकंठ जेना को शामिल किया गया।