लड़कियों से अधिक लड़के यौन ¨हसा के शिकार : डॉ. राजलक्ष्मी
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : बुधवार को स्थानीय शिवा मल्टीपलेक्स में राउंटेबल-246 झारसुगुड़ा की ओर स
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
बुधवार को स्थानीय शिवा मल्टीपलेक्स में राउंटेबल-246 झारसुगुड़ा की ओर से यौन ¨हसा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजलक्ष्मी ने बताते हुए कहा कि छोटे बच्चों के मामले में अक्सर देखा गया है कि लड़कियों की अपेक्षा लड़के अधिक यौन ¨हसा के शिकार होते हैं। अक्सर ऐसे मामलों मे देखा गया है कि छोटे बच्चों के साथ यौन ¨हसा को अंजाम देने वाले बड़े बच्चे होते हैं। इसमें सबसे ज्यादातर पांच से सात वर्ष के बच्चे शामिल है।
उन्होंने बताया कि आजकल इंटरनेट व मोबाइल फोन में पोर्न वीडियो की भरमार है। इन चीजों से कैसे अपने बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकेगा? इसके लिए मां-बाप स्वयं आगे बढ़कर बच्चों की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखकर उनको प्यार से सही गलत की परिभाषा समझानी होगी। इस अवसर पर उप-जिलाधीश वरेंद्रनाथ धल, अवकाश प्राप्त प्रोफेसर प्रताप बेहेरा, शिक्षाविद गौरीशंकर तिवारी, गणमान्य व्यक्ति, विभन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विदित हो कि डॉ. राजलक्ष्मी ऋष्टि लाइफ नामक संस्था चलाती है। संस्था के जरिए उन्होंने 26 लाख से अधिक बच्चों से स्वयं मिलकर इसे रोकने के लिए पहल आरंभ की है।