केंद्रीय साहित्य एकाडमी ने किया सेमिनार का आयोजन
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : ओडिया साहित्य के लेखक मंगलुचरण विश्वाल के जीवन व साहित्य कृति के संबं
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
ओडिया साहित्य के लेखक मंगलुचरण विश्वाल के जीवन व साहित्य कृति के संबंध में सोमवार की संध्या स्थानीय होटल मेघदूत में सेमिनार का आयोजन किया गया। केंद्र साहित्य एकाडमी के परामर्शदाता गोपाल चंद्र रथ की अध्यक्षता में आयाजित कार्यक्रम में अध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार पंडा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय साहित्य एकाडमी कोलकाता जोन कार्यक्रम निष्ठादक डॉ. मीहिर साहू ने भी कार्यक्रम में भाग लिए।
मंगलुचरण विश्वाल के छात्र जीवन, शिक्षागत व साहित्यकृति पर भी अपने द्वारा खोजे गए तथ्यों को अतिथियों ने अपने विचार रखे। अतिथियों ने कहा कि विश्वाल ने संबलपुरी व ओडिया भाषा में अनेकों साहित्यक, नाटक कहानी, उपन्यास की रचना की है। एक किसान, शिक्षक व लेखक के रूप में अपनी साहित्य कृति पर उनका विशेष जोर रहा। उनकी साहित्यकृति में दस संबलपुरी नाटक, छह कहानी संकलन, एक अनुवादित उपन्यास, कविता संकलन सहित अन्य रचनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में साहित्य एकाडमी के प्रतिनिधि अध्यापक डॉ. द्वारिकानाथ नायक, संबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. दुबराज नायक, प्रो. दुखीराम पंडा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।