अपहरण मामले में तीन और गिरफ्तार
ब्रजराजनगर : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक सुजीत ¨सह को लमटीबहाल स्थित उसके कार्यालय से अपहरण क
By Edited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 07:23 PM (IST)
ब्रजराजनगर : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक सुजीत ¨सह को लमटीबहाल स्थित उसके कार्यालय से अपहरण करने के मामले में ब्रजराजनगर पुलिस ने पुन: तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट चालान कर दिया। पुलिस ने रवि डिडवानी, मनबहादुर, विनोद जगदला को को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि चंदा लेने के लिए सुजीत बाधक बना हुआ था इसलिए उसका अपहरण किया गया था। विधयक राधारानी पंडा का इस अपहरण में कोई हाथ न होने की बात भी उन सबों ने कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें