लावारसि पशुओं से लोग परेशान
ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर में इन दिनों विभिन्न चौक चौराहों पर लावारिस पशुओं के उत्पात से लोगों को काफी
By Edited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 06:10 PM (IST)
ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर में इन दिनों विभिन्न चौक चौराहों पर लावारिस पशुओं के उत्पात से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये पशु बीच सड़क पर तो बैठते ही है तथा आए दिन अपास में लड़ने लगते हैं। जिससे उधर से गुजर रहे लोगों में भय का माहौल रहता है। मुख्य रूप से चांदनी चौक, तारिणी मंदिर चौक तथा ईएसआइ चौक सहित अन्य इलाकों में शाम के समय सांड़ों को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं एवं लड़ाई के दौरान ट्रैफिक भी जाम हो जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें