महासंपर्क अभियान कार्यशाला संपन्न
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र म
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार के गठन के एक वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में दल के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल ने कहा कि महा संपर्क अभियान के तहत दल के प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता को दल से जुड़ने वाले नए सदस्यों से संपर्क स्थापित करना है। उन्हें केंद्र सरकार की एक साल की सफलताओं से अवगत कराने के साथ भाजपा की विशेषताओं के बारे में जानकारी देनी है। यह महत्वपूर्ण दायित्व सबको मिलकर निभाना होगा। इस काम के लिए कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन इस परिश्रम से उन्हें सुखद फल की अनुभूति होने की बात कही। इस कार्यशाला में दल के ब्रजराजनगर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार ¨सह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हृदानंद माझी, जिला अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रुकमण धुरुआ, मंडल के सह- सदस्यता प्रभारी नीरज कुमार बारिक सहित अनेक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसी तरह बेलपहाड में भी दल के जिला अध्यक्ष प्रमोद सेनापति के नेतृत्व में महासंपर्क अभियान चलाया गया।