एकता महिला मंडल ने दी रेलवे स्टेशन को दी व्हील चेयर
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : एमसीएल के ईब घाटी क्षेत्र की एकता महिला मंडला की अध्यक्षा सुशीला गुप
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
एमसीएल के ईब घाटी क्षेत्र की एकता महिला मंडला की अध्यक्षा सुशीला गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सुनीता सिंह, शोभा सिंह, तनुजा शर्मा, पूनम कुमार, सुनीता श्रीवास्तव, मोना सिंह, संध्या वर्मा तथा उपाली दास आदि सदस्याओं ने ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक प्रहलाद सेठी को बीमार रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक व्हील चेयर प्रदान की।
इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अनेकों बार बीमार रेल यात्रियों को व्हील चेयर के अभाव में प्लेटफार्म पर होने वाली तकलीफों को ध्यान में रखकर उनकी संस्था ने व्हील चेयर देने का निर्णय लिया एवं भविष्य में भी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने का उन्होंने भरोसा दिलाया।