केंदुपत्ताकर्मियों की नहीं बनी बात
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : ओडिशा केंदुपत्ता कर्मचारी संघ की झारसुगुड़ा शाखा की ओर से अपनी विभिन्न
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
ओडिशा केंदुपत्ता कर्मचारी संघ की झारसुगुड़ा शाखा की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारसुगुड़ा केंदुपत्ता डिवीजन आफिस का घेराव किया गया।
धरना शुक्रवार को रात करीब सात बजे तक जारी रहा। वही पुलिस व मजिस्ट्रेट सुचेता पुष्पा की उपस्थिति में डीएफओ ने कर्मचारी संघ के आंदोलन स्थल व कर्मचारियों की मांग युक्ति संगत नहीं है कि बात कर आंदोलन स्थल से लौट गए। इस तरह के वक्तव्य को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों में काफी उत्तेजना बढ़ गई थी और अंत में सभी ने एक मत होकर निर्णय लिया कि अब आगे से कोई भी कर्मचारी केंदुपत्ता विभाग का कोई भी सहयोग नहीं करेंगे। संघ के सह सचिव प्रदीप कुमार साहु ने उक्त जानकारी दी थी। संघ के कर्मचारियों के घेराव में राज्य केंदुपत्ता कर्मचारी संघ के सचिव गोकुल मेहेर, झारसुगुड़ा डिवीजन के सह सचिव प्रदीप कुमार साहु, योग बिहारी परिड़ा, विपिन विशाल आदि अन्य पदाधिकारी शामिल थे। विदित हो कि गत शनिवार को राजपुर में संघ की एक बैठक संपन्न हुई थी और 27 तारीख को राज्य केंदुपत्ता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार महांती ने डीएफओ से केंदुपत्ता कर्मचारियों की विभिन्न समस्या को लेकर आलोचना करने की बात तय हुई थी मगर डीएफओ ने सीधे तौर पर संघ से कोई भी बात नहीं करेंगे की बात कहकर बातचीत का रास्ता बंद कर दिया था।