जेल कर्मियों का आमरण अनशन आज से
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : ओडिशा राज्य जेल कर्मचारी संघ के आह्वान पर झारसुगुड़ा सब जेल क कर्मचारी ग
By Edited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 05:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : ओडिशा राज्य जेल कर्मचारी संघ के आह्वान पर झारसुगुड़ा सब जेल क कर्मचारी ग्रेडअप सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर गत मंगलवार से काला बिल्ला पहनकर विरोध प्रगट कर रहे हैं।
संघ के निर्णय के मुताबिक 27 फरवरी को सुबह सात बजे से सब जेल के गेट के सामने आमरण अनशन किया जाएगा। आंदोलन करने वालों में झारसुगुड़ा सब जेल कर्मचारी संघ के ध्रुव कुमार पांडेय, अजीत कुमार बाबू, प्रेमसागर नायक, एलेन इलियानी व सिद्धार्थ बढ़ई आदि सभी 18 कर्मचारी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें