युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
ब्रजराजनगर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद शरीर का एक हिस्सा काम न करने के कारण बिस
ब्रजराजनगर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद शरीर का एक हिस्सा काम न करने के कारण बिस्तर पर लेटकर जिंदगी गुजार रहे एक युवक ने ब्लेड से अपना पेट चीरकर आत्महत्या का प्रयास किया।
बेलपहाड़ निवासी भगवान ठाकुर का 23 वर्षीय पुत्र राजेश ठाकुर पिछले वर्ष अप्रैल में ब्रजराजनगर जाने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे के बाद उसके शरीर का निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। बिस्तर पर पड़े-पड़े जिंदगी बिताना दुष्कर मानकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी मानसिक उथल-पुथल की स्थिति में गत सोमवार को उसने घर वालों से नाखून काटने के लिए ब्लेड मांगा और ब्लेड से छाती से पेट तक का हिस्सा काट दिया। इससे खून का फव्वारा छूटने के साथ आंतड़ियां भी दिखने लगीं। परिवार वालों ने उसे गंभीरावस्था में जहांगीर गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे झारसुगुड़ा के सदर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। यह भी जानकारी मिली है कि राजेश के विरुद्ध बेलपहाड़ बनहरपाली तथा लखनपुर इत्यादि थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।