'गुणात्मक शिक्षा में सुधार प्राथमिकता'
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : गत रविवार की शाम गांधी चौक स्थित गंडघोरा उच्च विद्यालय परिसर में जिला
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : गत रविवार की शाम गांधी चौक स्थित गंडघोरा उच्च विद्यालय परिसर में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनावों के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक साहू व जिला महासचिव राजकिशोर जेना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता झारसुगुड़ा जिले के प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और गुणात्मक शिक्षा में सुधार लाना शामिल है। सेवानिवृत्त विद्यालय अनुनिरीक्षक प्रशांत पाटजोशी ने नरेंद्र मोहन झा के सहयोग से चुनाव संपन्न कराया।
संघ की पश्चिम ओडिशा जोनल सचिव जयंती पंडा एवं गोपीनाथ बेहेरा तथा संघ की संबलपुर शाखा अध्यक्ष बबूबाहन भोई भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनावों में कोलाबीरा ब्लाक के अशोक साहू को जिला अध्यक्ष तथा झारसुगुड़ा के राजकिशोर जेना को महासचिव चुना गया। झारसुगुड़ा की सुजाता पंडा, लखनपुर के कृपा सिंधू प्रधान तथा किरमिरा के नवीन किशोर नायक को उपाध्यक्ष एवं लखनपुर के प्रशांत कुमार बारीक सह सचिव चुना गया। किरमिरा के संकीर्तन बुदुला, झारसुगुड़ा के रवींद्र साहू, लखनपुर के साईं प्रकाश महंती, कोलाबीरा के जोगेश्वर सेनापति तथा लईकेरा के महेंद्र पटेल को संगठन सचिव एवं दिलीप नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ के महिला विभाग का दायित्व संगीता नायक एवं नमिता पंडा को सौंपा गया एवं उमाकांत नेटी तथा किरण साहू को ऑडीटर बनाया गया। चुनावों के संचालन में अशोक बेहेरा, अश्विनी बांधर इत्यादि ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।