दो बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर
झारसुगुड़ा : शहर के सरबाहल रोड पर गत गुरुवार की रात दो बाइक में सीधी भिडं़त हो जाने से दो लोगों को गं
By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 06:49 PM (IST)
झारसुगुड़ा : शहर के सरबाहल रोड पर गत गुरुवार की रात दो बाइक में सीधी भिडं़त हो जाने से दो लोगों को गंभीर चोट आई है। इसमें एक की अवस्था गंभीर होने से उसे बुर्ला रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरा व्यक्ति यहीं चिकित्साधीन है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे युधिष्ठिर किसान (27) अपने दो साथियों के साथ बाइस से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज गति में सामने से आ रही संतोष तांडी की बाइक उससे आ भिड़ी। घटना के बाद लोग घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों ने युधिष्ठिर की गंभीर अवस्था को देखकर उसे बुर्ला मेडिकल भेज दिया, जबकि संतोष यही चिकित्साधीन है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें