सफाई कर्मियों ने ठप किया कामकाज
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला मुख्य चिकित्सालय में मरीज व उसके परिजनों द्वारा सफाई कर्
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला मुख्य चिकित्सालय में मरीज व उसके परिजनों द्वारा सफाई कर्मी से दुर्व्यवहार करने के विरोध में सफाई कर्मियों ने न्याय दिलाने की मांग करते हुए कामकाज ठप कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह प्रतिदिन की तरह ठेका सफाई कर्मी ड्यूटी पर थे। इसी बीच चिकित्सालय में इलाजरत महिला मरीज व उसके साथ आए युवक ने सफाई कर्मी से उनका कमरा साफ करने को कहा। इस पर सफाई कर्मी संतोषिनी गुहा व रीना सेंदरिया ने कहा कि वे थोड़ी देर में सफाई कर देंगी। यह सुनकर महिला मरीज व उसके साथी युवक गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों सफाई कर्मियों ने इसकी जानकारी अपने सुपरवाइजर सोमनाथ बेहेरा को दी और फिर सफाई कर्मियों ने कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सालय के मैनेजर ने बताया कि उसे घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिली है। वे इसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही इसकी सूचना जिला मुख्य चिकित्साधिकारी को दे दी है।