डीआरएम ने किया ब्रजराजनगर स्टेशन का दौरा
ब्रजराजनगर : कुछ दिन पहले ही संबलपुर से स्थानांतरित होकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के
By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 07:07 PM (IST)
ब्रजराजनगर : कुछ दिन पहले ही संबलपुर से स्थानांतरित होकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के डीआरएम का दायित्व संभालने वाले देवराज पंडा ने बुधवार को अचानक ब्रजराजनगर पहुंचकर रेलवे कर्मियों में हड़कंप मचा दिया। बताया जाता है कि वे ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन सहित लजकुरा तथा बेलपहाड़ साइडिंग का जायजा लेने आए थे एवं आवश्यक जानकारियां हासिल करके वे लौट गए। मीडियाकर्मियों को भी उनके गश्त की जानकारी नहीं दी गई जिससे पत्रकारों में काफी रोष देखा गया। मुख्य प्रबंधक पी सेठी ने बताया कि डीआरएम की गश्त अचानक हो जाने की वजह से किसी को भी सूचित नहीं किया जा सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें