बेलपहाड़-गोमाडेरा की साप्ताहिक हाट स्थानांतरित
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : तीन दशक से बेलपहाड़ के गोमाडेरा में प्रत्येक बुधवार को लगने वाली साप्ता
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : तीन दशक से बेलपहाड़ के गोमाडेरा में प्रत्येक बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट को काफी विरोध एवं कशमकश के बाद 26 नवंबर से ऊड़ाजहाजपाड़ा में स्थानांतरित करने में अंतत: पालिका प्रशासन को सफलता मिल गई। गोमाडेरा की मुख्य सड़क पर सुबह छह से रात्रि 10 बजे तक इस हाट के लगने से प्रशासन को हमेशा ट्रॅफिक समस्या से दो-दो हाथ करना पड़ता था।
शुरुआत में यह साप्ताहिक बाजार दोपहर दो बजे से लगती थी लेकिन बाद में सुबह छह बजे से लगना शुरू हो गयी थी। ऊड़ाजहाजपाड़ा में व्यापारियों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए गत तीन अक्टूबर को व्यापारियों ने पुन: गोमाडेरा में साप्ताहिक बाजार लगा दी थी। 10 अक्टूबर को पालिका तथा पुलिस प्रशासन ने गोमाडेरा में इस बाजार को लगाने से मना करने पर व्यापारियों में असंतोष व्याप्त हो गया। तब पालिका के कार्य निर्वाही अधिकारी ने व्यापारियों को चार सप्ताह के भीतर ऊड़ाजहाजपाड़ा में साप्ताहिक हाट लगाने के लिए आवश्यक वातावरण तैयार करने का आश्वासन दियाऔर 26 नवंबर को स्थानीय पुलिस की मदद से पालिका कर्मचारियों ने गोमाडेरा के बजाय ऊड़ाजहाजपाड़ा में हाट लगाने को कहा। इस बुधवार से हाट स्थानांतरित हो गई और नए स्थान पर बची-खुची सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध कराने का भरोसा पालिका प्रशासन ने दिया है।