एमएसपी कारखाना में विजिलेंस की रेड
झारसुगुड़ा : स्थानीय बुडीपदर में स्थित एमएसपी कारखाना में संबलपुर वाणिज्य कर विजिलेंस ने औचक रेड की ह
झारसुगुड़ा : स्थानीय बुडीपदर में स्थित एमएसपी कारखाना में संबलपुर वाणिज्य कर विजिलेंस ने औचक रेड की है। मंगलवार की सुबह से आरंभ हुई रेड रात 10 बजे तक चली। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एमएसपी कारखाना की ओर से व्यापक पैमाने में वाणिज्य कर की चोरी करने की रिपोर्ट उन्हें विश्वस्त सूत्रों से मिली थी। इसी के बाद हमने कारखाना में रेड किया है। संबलपुर विजिलेंस एसपी जयनारायण पंकज के निर्देश पर की गई उक्त रेड में उप वाणिज्य कर आयुक्त - विजिलेंस संबलपुर अशोक पाणीग्राही, पूणेन्दू दास महापात्र, सीटीओ संबलपुर शिवशंकर बारिक, सीटीओ संबलपुर शुधांशु शेखर दास एवं झारसुगुड़ा विजिलेंस विभाग के अधिकारी शुधांशु शेखर पूजारी आदि अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। रेड के समय विभागीय अधिकारियों ने कपंनी के विभिन्न महत्वपूर्ण कागज पत्रों की जांच करने के साथ ही बिक्री कर संबंधित कागजों की बारीकी से जांच की है। वहीं टैक्स की चोरी या अन्य कोई अनियमितता हुई है कि नहीं इसकी जानकारी अभी और कागज पत्रों की जांच पूरी होने के बाद ही हम इसकी सूचना दे सकेंगे कि बात विभागीय अधिकारियों ने कही है।