बेलपहाड़ नगरपाल का पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित
ब्रजराजनगर : आगामी वर्ष होने वाले बेलपहाड़ नगरपालिका चुनावों के लिए नगरपाल का पद पिछड़ी जाति के लिए आर
ब्रजराजनगर : आगामी वर्ष होने वाले बेलपहाड़ नगरपालिका चुनावों के लिए नगरपाल का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी तरह आगामी वर्ष एक ही समय पर होने वाली राज्य की अन्य नगरपालिकाओं का तथा एनएसी के अध्यक्ष पद के आरक्षण के विषय में घोषणा की गई। तुषरा एनएसी का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला, धर्मगढ़ एनएसी का अध्यक्ष पद भी अनुसूचित की महिला, दाशपल्ला एनएसी का अध्यक्ष पद पिछड़े वर्ग की महिला, बालीमेला एनएसी का अध्यक्ष पद महिला के लिए, रेढाखोल एनएसी का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए, पारादीप नगर, पालिका का अध्यक्ष पद पिछड़े वर्ग के लिए तथा सुनाबेड़ा नगरपालिका का अध्यक्ष पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। विज्ञप्ति जारी होने के 15 दिनों के अंदर आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया गया है।