बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के बीआर उच्च विद्यालय परिसर में गत रविवार को टाटा स्टील एवं पढ
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के बीआर उच्च विद्यालय परिसर में गत रविवार को टाटा स्टील एवं पढाणी सामंत प्लेनेटोरियम के संयुक्त प्रयास से युवा ज्योतिषी प्रतिभा खोज, क्विज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का जोन स्तरीय आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में झारसुगुड़ा, बरगढ़, बरपाल, राजगांगपुर, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, बनहरपाली व बंधबहाल से ग्यारह विद्यालयों के 33 छात्र-छात्राओं ने युवा ज्योतिषी खोज प्रतियोगिता, 86 ने क्विज प्रतियोगिता तथा 27 ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजन दास के प्रत्यक्ष तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिताओं के संचालन में अध्यापिका तनुश्री दास, अनुप्रभा दास, शिक्षक गिरीश त्रिपाठी, रवींद्र प्रधान तथा देवेंद्र बेहेरा ने सहयोग प्रदान किया। भुवनेश्वर से आए प्राध्यापक सीताकांत महापात्र तथा बेलपहाड़ महाविद्यालय की प्राध्यापिका संगीता दास ने निर्णायकों का दायित्व निभाया। इस प्रतियोगिता में 12 छात्र-छात्राओं को आगामी 12 एवं 13 दिसंबर को भुवनेश्वर के पढाणी सामंत प्लानेटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। बेलपहाड़ की तरह राज्य के अन्य सात जोन में भी इसी तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।