छह माह बाद भी नहीं मिला पारिश्रमिक
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले के चार अवकाश प्राप्त अमीनों को राज्य सरकार ने विभिन्न कार्यो में छह माह न
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले के चार अवकाश प्राप्त अमीनों को राज्य सरकार ने विभिन्न कार्यो में छह माह नियोजित किया था। वर्ष 2011 में उन्हें नियोजित किया गया था मगर आज तक उन्हें उनका वेतन नहीं दिया गया है। जबकि इनमें से एक की मौत हो चुकी है।
विदित हो कि मासिक पांच हजार दो सौ रुपये पारिश्रमिक पर उक्त चारों अवकाशप्राप्त अरीनों को शहर अंचल तथा विभिन्न तहसील के सर्व कार्य में नियोजित किया गया था। इसके अनुसार झारसुगुड़ा तहसील में मदन मोहन बाग व विशेश्वर नायक एवं लखनपुर तहसील में अभिमन्यु पंडा व दशरथ साहू को नियोजित किया गया था। चारों कर्मचारियों ने निर्धारित समय में अपना कार्य पूर्ण कर दिया लेकिन उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया गया। इसे लेकर चारों ने झारसुगुड़ा व लखनपुर के तहसीलदार, उप जिलाधीश व जिलाधीश से पारिश्रमिक दिलाने का अनुरोध किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।