Move to Jagran APP

झाविमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाद सूत्र, गालूडीह : झाविमो ने नेताओं ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गीता मुर्मू के नेतृत्व में गालूड

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:15 PM (IST)
झाविमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाद सूत्र, गालूडीह : झाविमो ने नेताओं ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गीता मुर्मू के नेतृत्व में गालूडीह के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व ग्रामीणों से भेंटकर उनकी समस्याओं को जाना।

loksabha election banner

दौरे के क्रम में झाविमो का प्रतिनिधिमंडल देवली, निश्चिंतपुर, पाइरागुड़ी, पुतडू, सुसनीगड़िया, धोड़ांगा, सीताडांगा, छोलागोड़ा, हुपूडीह व, कासपानी गांव गया। अधिकांश ग्रामीणों ने पेयजल व सड़क तथा सिंचाई की समस्याओं को उठाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गीता मुर्मू ने कहा कि इस बार झारखंड में स्थायी व अच्छी सरकार के लिए झाविमो प्रत्याशी को जिताने का संकल्प ग्रामीण लें, ताकि लोगों की समस्याओं का निदान हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से रोहित हांसदा, माधुरी राय, अमर हांसदा, निर्मल पात्र, लक्ष्मण हांसदा व दानिश हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.