विश्व शांति दिवस पर निकली रैली
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : शहर के सरबाहाल रोड स्थित उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी महिला समिति के झारसुगुड़ा मामस के भवन में विश्व शांति दिवस का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम दोपहर चार बजे से शुरू किया गया था, जिसमें मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा जागृति, इनरव्हील व लेडिस सर्कल ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। दोपहर से हो रही लगातार वर्षा के बावजूद भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अंश ग्रहण किया था। कार्यक्रम के पूर्व एक रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर चल रही थी। कार्यक्रम के दौरान विश्व शांति के लिए क्या-क्या आवश्यक पदक्षेप उठाया जा सकता है और महिलाओं की क्या भागीदारी है उस पर सभी महिला संगठनों ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजक महिला संगठनों की निर्मला जालान, बलजीत कौर, रेखा अग्रवाल, पुष्पा मोदी, कविता पोदार, प्रीति अग्रवाल, ममता संघई व सुमन साहू आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।