पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 08:11 PM (IST)
ब्रजराजनगर : सदर थाना पुलिस ने नगर के तेलेनपाली इलाके से एक महिला का शव बरामद किया। बताया जाता है कि उसके पति ने रात में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार फूलमती लुहुरा (38) और उसके पति रामो लुहुरा ने रात के समय शराब पी थी और दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उत्तेजित होकर रामो ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और मौत हो जाने तक उसकी पिटाई जारी रखी। मृतका के शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। सदर थाना प्रभारी अमरेंद्र षंड ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें