ओडिया भाषा में कामकाज पर जोर
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : मां समलेश्वरी साहित्य संसद, कोलाबीरा (पश्चिमा) के तत्वावधान में गत सोमवार को कोलाबीरा पंचायत महाविद्यालय में मातृ भूमि व मातृ भाषा की सेवा के विषय को लेकर सेमिनार का आयोजन आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने ओडिशा भाषा की सुरक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही अदालत से लेकर प्रशासनिक क्षेत्र तक में ओडिशा भाषा का व्यवहार किए जाने पर जोर दिया।
महाविद्यालय के अध्यक्ष रघुराम नायक की अध्यक्षता में आयोजित प्रारंभिक सूचना शोभाचंद्र नायक ने दी। सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पश्चिमा के अध्यक्ष तथा कटराहुआ महाविद्यालय के अध्यक्ष सुभाष चंद्र नायक ने कहा कि मातृभाषा एक पूरी जाति की आत्मा होती है। सभी राज्यों को उनके राज्य की मातृभाषा को विशेष महत्व देना चाहिए। सम्मानित अतिथि प्रज्ञा सौरभ शोभाचंद्र नायक ने कहा कि शास्त्रीय मान्यता पाने वाली ओडिया भाषा के प्रति विभिन्न समय में ओडिशा सरकार ही अवहेलना करती है। हमें मिलकर सभी स्तर पर सचेतना जगानी होगी। अगर ऐसा हुआ तो ओडिशा भाषा की सुरक्षा व विकास के साथ हमारा राज्य में समृद्ध होगा। इस अवसर पर तुलेश्वर पटेल, राजेंद्र महापात्र, खिरोद कुमार कुंअर, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, संध्यारानी साहू, शोभा राम सिंह, भारती पटेल, समलेश्वरी साहित्य संसद के सचिव किर्ती चंद्र बोहिदार आदि ने भी अपने विचार रखे। अंत में अध्यापक सुरेन कुमार प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।