कार पलटने से दो गंभीर
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 07:42 PM (IST)
ब्रजराजनगर : गत शनिवार की शाम बेलपहाड़ से गोमाडेरा जाने के क्रम में एक कार के पलट जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाक्रम के मुताबिक ब्रजराजनगर का मलकीत सिंह कार से बेलपहाड़ से गोमाडेरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगरपालिका कार्यालय के नजदीक पुल की दीवार से टकराकर कार का टायर फट गया और कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक मलकीत सिंह तथा उसके साथी विकास प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जहांगीर गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार को जब्त कर जांच-पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें