कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 06:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बुधवार शाम से गोयल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भावगत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर पूर्वाह्न में विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा रेलवे स्टेशन चौक स्थित ब्रजेश्वरी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, चांदनी चौक, साई चौक, थाना रोड होते हुए कथा स्थल विक्रम टाकीज पहुंची और सभी कलश की विधि-विधान से स्थापना की गई। बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा के आगे संकीर्तन मंडलियों के सदस्य पारंपरिक वेश में नृत्य करते चल रहे थे। उनके पीछे गोयल परिवार का एक सदस्य सपत्नीक श्रीमदभागवत ग्रंथ सिर पर लेकर चल रहा था और उनके पीछे 108 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलती हुई अत्यंत ही आकर्षक नजारा प्रस्तुत कर रही थीं। कलश लिए महिलाओं के पीछे एक रथनुमा सजे वाहन में कथावाचक संजीव कृष्णजी महाराज थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें