निखत व राजकुमार ने बढ़ाया जिले का मान
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 07:47 PM (IST)
जासं, झारसुगुड़ा/ब्रजराजनगर :
निखत बाने व राजकुमार पाटजोशी ने गोहाटी में आयोजित किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पटल पर झारसुगुड़ा जिले का नाम रोशन किया है।
गत 18 से 21 अगस्त तक गोहाटी के सरुसजय इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में झारसुगुड़ा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत निखत बाने ने 47 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक तथा ब्रजराजनगर के राजपुर निवासी राजकुमार पाटजोशी ने 57 किलो वर्ग में रजत पदक जीत कर झारसुगुड़ा जिले को गौरवान्वित किया। शनिवार को झारसुगुड़ा पहुंचने पर झारसुगुड़ा जिला किक बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिनाथ गुहाल, महासचिव रंजन दास तथा तकनीकी निदेशक नवीन सिंह ने गुलदस्ता देकर दोनों का स्वागत किया एवं भविष्य में और अधिक पदक जीतने की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें