केकेटगढ़ जंगल से महिला का कंकाल बरामद
जागरण संवाददाता, बामड़ा :
बामड़ा ब्लाक के केकेटगढ़ जंगल से महिला का कंकाल मिला। गोविंदपुर पुलिस ने कंकाल का पंचनामा कर उसे जब्त कर संबलपुर जांच के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बामड़ा ब्लाक के रंगियाटिकरा गांव में रहने वाली 45 वर्षीय शांति मुंडा काफी दिनों से लापता थी। वह विधवा थी, उसका पति 15 साल पूर्व भगवान के प्यारे हो गए थे एवं उसका दो बेटा था। दोनों बेटे का शादी होने के बाद शांति अलग रहती थी और वह गांव-गांव में भीख मांगकर अपना गुजारा बसर करती थी। विगत दस अप्रैल को उसके बेटे वोट देने के लिए अपने मां को लाने उसका घर गया था। घर पर मां को नहीं रहने से उन्होंने काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार को गांव के कुछ लोग गांव के निकटस्थ केकेटगढ़ जंगल गया था, तभी उनलोगों की नजर इस कंकाल पर पड़ा। उनलोगों ने गांव आकर इसके बारे में सभी को बताया और साथ ही इसकी जानकारी गोविंदपुर पुलिस को भी दी। गुरुवार को गोविंदपुर पुलिस, तहसीलदार टुनू मेहर व गांववालों ने घटनास्थल पर पहुंचा। कंकाल के गले में एक माला पहना हुआ था एवं उसके पास साड़ी व ब्लाउज पड़ा हुआ मिला। साड़ी को देखकर उसके बेटे ने अपनी मां को पहचान लिया। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर संबलपुर फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया। चर्चा है कि उक्त महिला के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध था। संदेह किया जा रहा है कि वह व्यक्ति अपने हवस का भूख मिटाने के लिए उसे जंगल की ओर ले गया होगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने पर उक्त महिला ने मना किया होगा। तब इसकी हत्या कर दी होगी। पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल कर रही है।