पानी है अनमोल, समझें इसका महत्व
जागरण संवाददाता, कटक : भारतीय जलवायु कांग्रेस, सत्यसाई ट्रस्ट व रेवेंसा विश्वविद्यालय की ओर से
जागरण संवाददाता, कटक : भारतीय जलवायु कांग्रेस, सत्यसाई ट्रस्ट व रेवेंसा विश्वविद्यालय की ओर से विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सनातन रथ थे।
जलवायु कांग्रेस के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार सामंतराय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रेवेंसा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रकाश चंद्र षडंगी भी मुख्य रूप से शामिल हुए।
एनआरआरआइ के वैज्ञानिक डॉ. संग्राम केशरी नायक भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए जलवायु प्रदूषण पर विस्तृत जानकारी दिए। इंजीनियर प्रभाकर स्वांई व प्रो. डॉ. संगीता पाढ़ी ने कहा कि जल का असर पौधों के साथ ही जीव जंतुओं पर पड़ रहा है। ओडिशा जल विभाग मिशन के पूर्व प्रोजेक्ट निदेशक कृष्णचंद्र आइच ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।