झारंखड हाईकोर्ट के जज होंगे अनिल कुमार चौधरी
झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर ओडिशा के अि
जागरण संवाददाता, कटक : झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर ओडिशा के अनिल कुमार चौधरी को नियुक्ति मिली है। वे जल्द ही झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। स्वर्गीय रमेश चंद्र चौधरी व रंगलता चौधरी के सुपुत्र अनिल चौधरी 18 जून 1965 में इनका जन्म हुआ है। राउरकेला सरकारी कॉलेज से विज्ञान में स्नातक हासिल करने के बाद 1988 में राउरकेला ला कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। राउरकेला के वरिष्ठ वकील हरीश राय के अधीन बतौर वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में एलआइसी, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि में बतौर वकील के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। बाद में उन्होंने झारखंड के सुपीरियर जुडीशियल सर्विस में योगदान किया था। उन्होंने अतिरिक्त जिला जज के रूप में भी कार्य किया हैं। जमशेदपुर की परिवार अदालत में जज के रूप में भी कार्य किया। फिलहाल वह झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में कार्य कर रहे थे।