कदम रसूल व ईदगाह मैदान में उमड़े नमाजी
कटक में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को चांद देखने के बा
कटक: कटक में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को चांद देखने के बाद कटक चांद कमेटी के निर्णय के आधार पर सोमवार को ईद मनाई गई। कदम रसूल एवं ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। कदम रसूल में सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़ी गई। लोग जकात के तौर पर गरीबों को दान देते नजर आए। ईदगाह मैदान में सामूहिक नमाज पढ़ी गई। इन दोनों जगहों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे और एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। बारबाटी के विधायक देवाशीष सामंतराय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मुकीम आदि ने लोगों को ईद की बधाई दी। मो. मोहम्मद मुकीम के मुताबिक ईद खुशी का त्यौहार है। एक महीना तक रोजा रखने के बाद ईद के मौके पर घर-घर में उत्सव का माहौल है। विधायक देवाशीष के मुताबिक भाईचारे के शहर कटक में हर साल की तरह इस साल भी मनाया जा रहा है। रविवार को रथयात्रा के चलते हर धर्म के लोग शामिल हुए थे और आज ईद पर्व के चलते विभिन्न संप्रदाय के लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं।