सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने उठाया लुत्फ
जागरण संवाददाता, कटक : लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल की ओर से फाल्गुन उत्सव ही हर्षोल्लास के सा
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कटक : लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल की ओर से फाल्गुन उत्सव ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लायन संतोष अग्रवाल व संपति मोड़ा ने किया। इस अवसर पर संपति मोड़ा ने कहा कि पर्ल सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था रही है एवं आने वाले समय में कैंसर पीड़ितों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुखी परिवार-खुशियों की चाबी विषय पर नाट्य मंचन भी होगा। सचिव रमा बजाज व संतोष चांडक ने गीतों से समां बांध दिया। लायन मंजू सिपानी ने कहा कि पर्ल द्वारा संचालित सोनम प्ले हाउस, आक्सीजन मशीन व शीतल पेयजल संचालित है। लायन सीना गुप्ता, सुनीता झुनझुनवाला, सुनीता गोयनका, विनोद नाहटा, मधु बुधिया व सुनीता टिबरेवाल सहित अन्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें