कुख्यात अपराधी पिंटा गिरफ्तार
कटक : पुलिस ने कुख्यात अपराधी पिंटा उर्फ शुभेंदु दास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दीपू
कटक : पुलिस ने कुख्यात अपराधी पिंटा उर्फ शुभेंदु दास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दीपू एवं ओम की हत्या मामले में पिंटा की अहम भूमिका थी। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में कटक डीसीपी संजीव अरोरा ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बीडानासी थाना अंतर्गत गोपालसाही का निवासी है। पिंटा डी ब्रदर के पास किराये के तौर पर काम करता था एवं प्रति माह आठ हजार रुपये तनख्वाह लेता था। वह डी ब्रदर का खाश मुलाजिम था। ऐसे में पिंटा से पूछताछ कर कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ अहम जानकारी हासिल की है। पिंटा खासतौर पर सुशील धल सामंत के पास रहता था। डी ब्रदर के गिरफ्तार होने के बाद वह शहर छोड़कर बाहर घूमता था। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके नाम कर कई मामले दर्ज हैं। दोनों की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद झारखंड के बड़जामदा इलाके में लाश को जलाने की जिम्मेदारी पिंटा ने ही ली थी। अभी तक दीपू एवं ओम हत्या मामले में डी ब्रदर समेत कुल 14 लोगों के नाम पर मामला दर्ज है इनमें से छह अभी भी फरार हैं। डीसीपी अरोरा ने कहा कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।