होली की मस्ती में डूबा कटक
जागरण संवाददाता, कटक : कटक शहर में होली के लिए उत्सव का माहौल है। होली मनाने के लिए शहर के लोगों में
जागरण संवाददाता, कटक : कटक शहर में होली के लिए उत्सव का माहौल है। होली मनाने के लिए शहर के लोगों में खासा उत्साह है। बाजार में रंगों और पिचकारियों का बाजार सज गया है। खासकर हर्बल गुलाल एवं रंग को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
होली के मद्देनजर कटक शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर कमिश्नरेट पुलिस नजर रख रही है। हर जगह पुलिस ने नाकेबंदी की है और छोटे-छोटे कैंप लगाए हैं। किसी भी तरह कि अप्रिय घटना से निपटने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। होली के चलते किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए कमिश्नरेट पुलिस मुस्तैद है। इसके अलावा शहर के डॉक्टरों ने सलाह दी है कि पूरी सावधानी के साथ होली मनानी चाहिए। ठीक इसी तरह गली मोहल्ले में शाम के समय भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति को शोभायात्रा के जरिए पालकी में घुमाया जा रहा है। भगवान घर-घर जाकर सबको आशीर्वाद दे रहे हैं। ऐसे में प्राचीन परंपरा के तहत संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के लोग इकट्ठे होकर भगवान कृष्ण की आराधना कर रहे हैं। होली को लेकर कटक शहर में चारों ओर उत्सव ही उत्सव है। आम आदमी से लेकर नेता अभिनेता सब होली के रंग में डूबने के मूड में दिखे। कई जगहों पर होली के मद्देनजर विशेष कविता पाठ का आयोजन किया जगाया तो कहीं रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्त्रम तथा कहीं कलाकारों को चित्र बनाते देखा गया।