छात्राओं ने की युवक की धुनाई
जाजपुर : अशोभनीय टिप्पणी करने से नाराज छात्राओं ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। घटन
जाजपुर : अशोभनीय टिप्पणी करने से नाराज छात्राओं ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। घटना जाजपुर शहर की है। सूचना के मुताबिक एनसी कालेज की एक छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ कालेज से घर लौट रही थी। उसी समय एक युवक उनका पीछा करते हुए उनके पास पहुंचा और बाइक खड़ा कर छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने लगा। इसके बाद लड़कियों ने इसका विरोध किया। बावजूद इसके युवक कमेंट करने से बाज नहीं आया। इससे नाराज छात्राओं ने युवक की धुनाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने पिटाई से बचने के लिए छात्राओं के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। तब जाकर छात्राओं ने उसे छोड़ा। युवक की पिटाई का वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले कटक में भी एक छात्रा ने इसी तरह के एक मनचले की धुनाई कर दी थी और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। कटक की इस घटना के बाद छात्राओं का हौसला बुलंद है।