शुभलक्ष्मी को-ऑपरेटिव को मिला चेयरमैन सीएसआर पुरस्कार
भुवनेश्वर : बहुमुखी प्राकृतिक संसाधन विनियोग के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता ने अपना
भुवनेश्वर : बहुमुखी प्राकृतिक संसाधन विनियोग के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता ने अपना चेयरमैन सीएसआर पुरस्कार सूबे की वृहत महिला सहकारी संस्था शुभलक्ष्मी को-ऑपरेटिव को प्रदान किया है। कंपनी की तरफ से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वेदांत झारसुगुड़ा यूनिट की सीएसआर के प्रयास से शुभलक्ष्मी को-ऑपरेटिव कार्य कर रही है। विगत सप्ताह वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने संस्था को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस संस्था का संचालन, कर्मचारी नियुक्ति, स्थानीय लोगों से संपर्क और इसके प्रभाव पर भी पुरस्कार प्रदान करते समय ध्यान दिया गया। महिलाओं के सशक्तीकरण में संस्था ने अहम भूमिका निभाई है। वेदांत एल्यूमिनियम के सीएसआर मुख्य निशांत कुमार ने कहा कि उत्तम चरण में पहुंचने में यह पुरस्कार निश्चित तौर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।