पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में नयापल्ली पुलिस ने महिला के पि
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में नयापल्ली पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक हरष पंडा राजधानी भुवनेश्वर के यूनिट-आठ में रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरष पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी वंदिता पंडा को मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करता था। वह इसके लिए समय- समय पर शारीरिक व मानसिक यातना देता था। सोमवार की रात को हरष ने प्रताड़ना की सारी सीमाएं लांघ दी। उसने वंदिता को तलाकपत्र देने के लिए मजबूर करने लगा। वंदिता जब तलाक देने से मना कर दी तो हरष ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वंदिता का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वंदिता ने नयापल्ली थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस मामला दायर करते हुए हरष को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया।