पुरुषों व महिलाओं में होनी चाहिए समानता: विद्यादेवी भंडारी
ओडिशा दौरे पर पहुंची नेपाल की राष्ट्रपति, लिंगराज मंदिर भी गईं - आज पुरी मंदिर में करेंगी पू
ओडिशा दौरे पर पहुंची नेपाल की राष्ट्रपति, लिंगराज मंदिर भी गईं
- आज पुरी मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना, कोर्णाक भी जाएंगी
भुवनेश्वर: नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भुवनेश्वर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्य के वित्त मंत्री प्रदीप अमात, गृह सचिव असीत त्रिपाठी एवं पुलिस महानिदेशक केवी सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
बाद में नेपाल की राष्ट्रपति मिशन शक्ति भवन में आयोजित नारी सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुरुषों एवं महिलाओं में समानता होनी चाहिए।
उन्होंने मिशन शक्ति भवन में आयोजित एक प्रदर्शनी को भी देखा और प्रदर्शित विभिन्न सामग्रियों के संदर्भ में जानकारी ली।
बाद में वे कड़ी सुरक्षा के बीच महाप्रभु श्री ¨लगराज मंदिर पहुंची और महाप्रभु श्री¨लगराज के दर्शन किए। वे गणेश मंदिर व पार्वती मंदिर भी गईं। भगवान ¨लगराज की पूजा करने के साथ मंदिर परिक्रमा की। ¨लगराज मंदिर की तरफ से राष्ट्रपति को महाप्रभु ¨लग राज के दामोदर वेश की एक तस्वीर भेंट की गई।
उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को उनका पुरी श्री जगन्नाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे महाप्रभु के दर्शन करेंगी। नेपाल की राष्ट्रपति के दौरे लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बताया जाता है कि श्रीमंदिर महाप्रभु का दर्शन करने के बाद वह ऐतिहासिक कोणार्क मंदिर भी जाएंगी।
-------------------