कीस के मेधावी छात्र अशोक को मिली सफलता
भुवनेश्वर : कीट जन सम्पर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भुवनेश्वर क¨लग इंस्टीट्यूट ऑफ
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 02:47 AM (IST)
भुवनेश्वर : कीट जन सम्पर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भुवनेश्वर क¨लग इंस्टीट्यूट ऑफ सोसल साइंसेज कीस के अशोक कुमार मुदली ने ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित 2015 की ओडिशा सिविल सर्विस एक्जामिनेशन ओएएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। अशोक कोरापुट जिले के राय¨सह गांव का निवासी है। उसके पिताजी पोलियो से ग्रस्त हैं और श्रमिक का कार्य करते हैं। 2008 में अशोक ने कीस में नामांकन लिया और यहीं से बीसीए करने के उपरांत कैंपस सलेक्शन द्वारा टीसीएस ज्वाइन किया। उसका छोटा भाई प्रकाश भी कीस में सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है। अशोक मुदली की कामयाबी पर कीट-कीस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें