राज्य में 25 प्रतिशत गरीबी कम हुई है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडि़शा में हमारी सरकार के विभिन्न जनहितकर योजनाओं को सफलता के साथ लागू करने के चलते राज्य में 25 प्रतिशत गरीबी कम हुई है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राजधानी भुवनेश्वर महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि आजादी के 70 साल में भारत ने विकासशील राष्ट्र के तौर पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडि़शा में हमारी सरकार के विभिन्न जनहितकर योजनाओं को सफलता के साथ लागू करने के चलते राज्य में 25 प्रतिशत गरीबी कम हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात नीति आयोग की रिपोर्ट से स्पष्ट हुई है। हमारी सरकार द्वारा चलाए जारहे गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के जरिए ओडि़शा में आगामी 5 साल गरीबी और तेजी से कम होगी। इसके साथ ही वर्ष 2036 तक जब हम स्वतंत्र ओडि़शा प्रदेश गठन का 100 वर्ष पूर्ति उत्सव मनाएंगे, तब तक गरीबी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारी अर्थनीति की रीढ़ की हड्डी हैं। ऐसे में किसानों को उनका हक दिलाने के लिए हमारी सरकार सदैव उनके साथ है।
स्वतंत्रता दिवास के लिए राजधानी में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। महात्मा गांधी मार्ग पर 25 प्लाटुन फोर्स, 200 अधिकारियों को नियोजित किया गया था। पहली बार स्वीफ्ट एक्सन फोर्स के साथ एसओजी, क्यूएटी, बम निरोध दस्ता एवं सादे पोषाक में सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया था। मास्टर कैंटीन से पीएमजी चौक तक हर गतिविधि पर 50 सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही थी। इसके साथ ही परेड के लिए विशेष ट्राफिक व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हुए अस्वस्थ, ले जाया गया नवीन निवास