जनता पानी के लिए परेशान, सरकार गिना रही उपब्धियां
सूबे की जनता पानी की किल्लत से परेशान है। विरोध में लोग सड़क ज
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सूबे की जनता पानी की किल्लत से परेशान है। विरोध में लोग सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
लेकिन राज्य सरकार उनकी परेशानी दूर करने के बजाय अपनी उपलब्धियां गिना रही है। उक्त बातें प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता शरत राउत ने कही। राज्य के पंचायती राज व पेयजल मंत्री को निशाने पर लेते हुए राउत ने कहा कि और कितने दिन सत्ता में रहने के बाद राज्य के 98 फीसद परिवारों के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पानी की किल्लत से परेशान होकर खाली गगरी लेकर सड़क पर लोग जुलूस निकाल रहे हैं। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए उन्हें दो बूंद पानी कब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2009 से 14 के बीच केंद्र की यूपीए सरकार की ओर से राज्य के 17 पेयजल परियोजनाओं के लिए 407.03 करोड़ रुपए दिए गए थे। यह राशि कहां खर्च की गई है। यह राज्य सरकार को बताना चाहिए। सूबे के 106 में से 90 नगरीय निकायों में अब भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से सवाल किया कि ग्राम पंचायतों की संख्या में वृद्धि करने के बाद कब तक पंचायतीराज व्यवस्था व प्रतिनिधियों को संवैधानिक क्षमता प्रदान करेंगे। इसी तरह मनरेगा में राज्य सरकार की ओर से एलान किया गया था कि केंद्र सरकार के 150 दिन के बाद राज्य सरकार की ओर से अधिक 50 दिन का काम दिया जाएगा, लेकिन पिछले 17 सालों में कितने लोगों को 200 दिन का काम दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार राज्य की जनता बेवकूफ समझ रही है। लेकिन अब जनता जाग गई है। वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। समय पर जनता इसका माकूल जवाब देगी।