मुख्यमंत्री के गृह जिले से भाजपा की हुंकार
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सूबे में इन दिनों बीजद व भाजपा एक दूसरे को मात देने की कोशिश
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सूबे में इन दिनों बीजद व भाजपा एक दूसरे को मात देने की कोशिश में हैं। भाजपा ने ओडिशा को गरीब कल्याण की प्रयोगशाला बनाने की घोषणा की है तो बीजद ने मिशन गांव का एलान किया है। दोनों दल एक दूसरे पर हावी होने की रणनीति पर कार्य करते दिख रहे हैं। भाजपा केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के जरिए अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास जारी रखा है तो बीजद नवीन पटनायक की स्वच्छ छवि को आधार कर विरोधियों की हर चाल का जवाब दे रही है। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री के गृह जिले गंजाम में एक के बाद एक कार्यक्रमों की झड़ी लगा रखे हैं। शनिवार को भी उन्होंने गंजाम जिले का दौरा करते हुए बीजद को खुली चुनौती दी है। प्रधान ने सवाल किया है कि सत्रह साल के बाद अब बीजद को क्यों गांव की याद आ रही है। बीजू जनता दल ने अगर ग्रामीण क्षेत्र का विकास किया होता तो आज मुख्यमंत्री को आम गांव आम विकास के नारे की आवश्यकता नहीं पड़ती। मुख्मंत्री के नए नारे की आलोचना करते हुए प्रधान ने कहा कि बीजद गांव के लोगों के मन में उठ रहे चार सवालों का जवाब दे। उन्होंने कहा कि गांव में विकास नहीं हुआ यह पहला प्रश्न है। इसके अलावा पानी का संकट क्यों है। गाव मे चिटफंड से लोग त्रस्त क्यों हैं सहित अन्य सवाल थे।