Move to Jagran APP

2019 में ओडिशा में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार: अमित शाह

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गढ़ गंजाम में जाकर अमित शाह ने बीजद को खुली चुनौती दी

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 05 Jul 2017 10:43 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 10:43 AM (IST)
2019 में ओडिशा में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार: अमित शाह
2019 में ओडिशा में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार: अमित शाह

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भाजपा को ओडिशा में बूथ स्तर तक मजबूत करने के इरादे से प्रदेश के दौरे पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत भी उसी अंदाज से की। मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गढ़ गंजाम में जाकर शाह ने बीजद को खुली चुनौती दी। शाह ने साफ कहा कि 2019 में ओडिशा में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

गंजाम के बरहमपुर हुगलापटा में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में भाग लेते हुए शाह ने कहा कि मैंने बूथ स्तर पर काम किया है और निचले स्तर के लोगों की भावना व उनकी बातों को मैं अच्छी तरह से समझता हूं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ओडिशा में 36 हजार बूथ कमेटियां गठित की जाएंगी। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में व्याप्त गरीबी की ओर इशारा करते हुए नवीन पटनायक सरकार पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में जमीन के नीचे पर्याप्त मात्रा में खनिज संपदा है, फिर भी यह राज्य गरीब बना हुआ है।

दलित के घर किया भोजन

अमित शाह ने हुगलापटा गांव में दलित नवीन स्वांई के घर पर दोपहर का भोजन किया। उन्हें खाने में चावल, दाल, साग आदि परोसा गया। छप्पर के घर में गुजर-बसर कर रहे नवीन स्वांई के घर पहुंचे शाह ने आसपास के पांच परिवारों का भी हालचाल जाना।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.