बस पलटने से 36 लोग घायल
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर राजधानी के उपनगरीय धउली पर्यटन क्षेत्र में एक पर्यटन बस पलटने से 3
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर
राजधानी के उपनगरीय धउली पर्यटन क्षेत्र में एक पर्यटन बस पलटने से 36 लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को सिर में चोट लगी है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर इलाके से 65 पर्यटकों को लेकर यह बस ओडिशा पहुंची हुई थी। पर्यटक पुरी व धउली घुनमने आए थे। घटना की खबर मिलते ही खुर्दा के उपजिलाधीश सहित आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पर्यटकों को धउली घुमाने आई इस बस के चालक ने स्टेय¨रग से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वह धउली की पहाड़ी से नीचे गिर गई। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल हो जाने से यह घटना हुई है। बस में दो चालक सवार थे, जिनमें से एक इस हादसे में घायल हो गया है जबकि दूसरा हादसे के बाद से फरार है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।