विधायक से बदसलूकी पर भड़का भाजयुमो
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की विधायक राधारानी पंडा के साथ हुए अश्ल
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की विधायक राधारानी पंडा के साथ हुए अश्लील व्यवहार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने मंत्री प्रदीप महारथी का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की माग की। वहीं दूसरी तरफ भाजपा महिला मोर्चा ने भी मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।
महिला मोर्चा के सदस्यों ने मंत्री के व्यवहार की निंदा की और उनके सरकारी आवास के अंदर घुसकर प्रदर्शन किया। फिर सरकारी आवास के सामने ही उनका पुतला जलाया और नारेबाजी की। इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने भी मंत्री के अश्लील व्यवहार के खिलाफ वाणी विहार चौक पर प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला जला। भाजयुमो के सदस्यों ने कहा कि जिसे महिलाओं की इज्जत करना न आता हो उसे कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं है। प्रदीप महारथी ने सभी महिलाओं का अपमान किया है। भाजयुमों इसकी कड़ी निंदा करता है और तुरन्त उनके इस्तीफे की माग करता है। भाजयुमो नेता ने कहा कि यदि महारथी का इस्तीफा नहीं लिया जाता है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।