राज्य के कई जिलों में बढ़ा शीत का प्रकोप
By Edited By: Published: Thu, 20 Feb 2014 01:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2014 04:43 AM (IST)
भुवनेश्वर : ओडिशा का कश्मीर कहे जाने वाले दारिंगीबाड़ी में पारा शून्य डिग्री तक खिसक जाने से अंदरूनी इलाकों समेत ओडिशा के कई जिलों में शीत का प्रकोप बढ़ गया है। दारिंगीबाड़ी के आसपास तुषारापात होने की भी खबर है। फूलवाणी शहर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री एवं राज्य के पश्चिमी इलाके के प्रमुख शहरों में 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दो-चार दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। इस बीच टिटिलागढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, सुंदरगढ़ में 6.8 डिग्री, बलांगीर में 9 डिग्री, अनुगुल में 9 डिग्री तथा झारसुगुड़ा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। राजधानी भुवनेश्वर में भी पारा सामान्य से 2 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें