Move to Jagran APP

व्हाइट हाउस में महिला ने तीसरी बार किया घुसने का प्रयास

पहले 21 फिर 24 और अब 26 मार्च को तीसरी बार एक महिला ने व्‍हाइट हाउस में घुसने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले उसे पकड़कर व्‍हाइट हाउस से दूर रहने की सख्‍त हिदायत दी थी।

By Monika minalEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 03:28 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 05:26 PM (IST)
व्हाइट हाउस में महिला ने तीसरी बार किया घुसने का प्रयास

वाशिंगटन (प्रेट्र)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश करने वाली महिला को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया। 38 वर्षीय यह महिला एक हफ्ते में तीन बार व्‍हाइट हाउस में इस तरह घुसने की कोशिश कर चुकी है और हर बार पकड़ी गई।

loksabha election banner

ताजा घटना रविवार की है। रात सवा दो बजे अचानक अलार्म बजने पर व्हाइट हाउस के सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। उस वक्त एवरेट की रहने वाली मार्की एंडरसन वाल व्हाइट हाउस के पास स्थित इमारत की दीवार फांदने की कोशिश कर रही थी। उसके पास एक बैग भी था। हालांकि जांच में उसके पास से कोई खतरनाक वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस के अनुसार, वाल का कहना था कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने आई है। पहली बार 21 मार्च को वाल को यहां की दीवार लांघने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में लेने के बाद उसे व्हाइट हाउस परिसर से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। इसके बाद 24 मार्च को भी उसने ऐसा ही प्रयास किया और फिर पकड़ी गई। तब उस पर व्हाइट हाउस परिसर से दूर रहने के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में अदालत की अवमानना का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बढ़ रही नस्लीय हिंसा, अब सिख लड़की से हुआ दु‌र्व्यवहार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.