खुलासा! नेवी में ही काम करता था वाशिंगटन नेवी यार्ड का हमलावर
अमरीका के वॉशिंगटन नेवी यार्ड में हुई लोगों पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान एरन एलेक्सिस के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारे की भी मौत हो गई है। इस घटना में बारह लोगों की मौत हुई है। इसके पहले भी दो मामलों में उनका नाम सामने आया था जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था।
वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन नेवी यार्ड में हुई लोगों पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान एरन एलेक्सिस के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारे की भी मौत हो गई है। इस घटना में बारह लोगों की मौत हुई है। इसके पहले भी दो मामलों में उनका नाम सामने आया था जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ें: अमेरिकी नेवी यार्ड शूटआउट में 12 की मौत
एफबीआई के मुताबिक एरन टेक्सास निवासी था और 2007 से 2011 के बीच अमरीकी नौसेना में तीसरे दर्जे के कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह नौसेना के इंटरनेट नेटवर्क पर काम करता था और उनके पास वॉशिंगटन नेवी यार्ड में प्रवेश करने का वैध पास था। इस मामले में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना को कायरतापूर्ण कार्रवाई बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी वैसे ही दोषियों की पहचान कर कड़ी सजा भी दिलवाई जाएगी। घटना के बाद व्हाइट हाउस पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। हालांकि अभी तक इस गोलीबारी के पीछे कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।
पढ़ें: अमेरिका में पहले भी हो चुकी हैं फायरिंग की घटनाएं
वॉशिंगटन पुलिस प्रमुख कैथी लेनियर के मुताबिक एरन एलेक्सिस अकेले बंदूकधारी था। हालांकि पहले इस घटना में दो और संदिग्ध बदूंक़धारियों के शामिल होने की बात कही थी। उनके मुताबिक एलेक्सिस की मौत पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में हुई। वॉशिंगटन नेवी यार्ड के सी सिस्टम कमांड हेडक्वार्टर में फायरिंग स्थानीय समय के मुताबिकसुबह आठ बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। उस समय लोग ऑफिस पहुंच रहे थे। इस ऑफिस में करीब तीन हजार लोग काम करते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर